Home » News Update » दो बाइक के बीच सीधी टक्कर चार घायल चारों गया रेफर

दो बाइक के बीच सीधी टक्कर चार घायल चारों गया रेफर

हंटरगंज/चतरा: हंटरगंज-कौलेश्वरी मुख्य पथ के कोबना गांव के कोबना मोड़ समीप दो बाइक की सीधी टक्कर से चार लोग घायल हो गये। घटना में एक घायल की हालत चिंताजनक है। घायलों को डायल 108 व स्थानीय लोगों की मदद से हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चारो घायलों का प्राथमिक उपचार कर गया रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के झिकटीया निवासी सहदेव यादव के 24 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार, मुकुल यादव के 48 वर्षीय पुत्र भोला यादव, उदय यादव के 50वर्षीय पुत्र उपेंद्र यादव और तरवागडा निवासी राजदेव भारती के 20 वर्षीय पुत्र चंदन भारती के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झिकटीया निवासी मनोज यादव, भोला यादव, और उपेंद्र यादव तीनों हटवारिया के वन आरोग्य पार्क में काम करते हैं। काम समाप्त होने के बाद अपने घर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे तभी कोबना गांव के समीप कोबना मोड़ स्थित चंदन भारती तरवागड़ा निवासी अपने बाइक से हंटरगंज से घर जा रहा था । तभी चंदन सड़क के दाहिना ओर साइड लेना स्पीट में चाहा बस दोनों बाइको के बीच सीधे टक्कर हो गई जिससे दोनों बाइक पर सवार चारो लोग घायल हो गए।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal