Home » News Update » पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

 

परिजनों को दी आरोपी को न्यायालय में आत्मसर्पण करने की जानकारी

हंटरगंज/चतरा :- न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के घर शनिवार को इश्तेहार चिपकाया हैं। चतरा जिला हंटरगंज थाना पुलिस इंस्पेक्टर पप्पु कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक अभियुक्त चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी खुर्द निवासी छठन यादव का पुत्र सुमित कुमार यादव के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर ग्रामीणों के समक्ष उनके घर में जाकर दीवार पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस इंस्पेक्टर ने उनके परिजनों को बताया कि उक्त अभियुक्त को न्यायालय में एक माह के अंदर सरेंडर करना है। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए कुर्की जब्ती की जाएगी । बताते चले कि यह अभियुक्त के विरुद्ध हंटरगंज थाना कांड संख्या 243/2023 धारा500/501/504/506 और 67/67ए आईटी एक्ट दर्ज है दो वर्ष से ऊपर से फरार चल रहे है। मौके पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal