Home » News Update » दुर्गा पूजा के लिए विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त ब्रिफिंग

दुर्गा पूजा के लिए विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त ब्रिफिंग

चतरा:रविवार को उपायुक्त चतरा और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल चतरा ने आगामी दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी वरीय अधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रिफिंग दी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर और सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

 

ब्रिफिंग में पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, भीड़ नियंत्रण, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, और अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस मार्गों का सत्यापन, विसर्जन स्थलों जैसे नदी, तालाब, जलाशय, और डैम में सुरक्षा के लिए बैरियर, ट्यूब, रस्सी, पर्याप्त रोशनी, और स्थानीय गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए गए।

 

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्व स्थल पर तत्परता से कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया। यह कदम चतरा जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुर्गा पूजा उत्सव सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal