Home » News Update » सरकारी स्कूल में चोरी करते हुए नाबालिक को ग्रामीणों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले

सरकारी स्कूल में चोरी करते हुए नाबालिक को ग्रामीणों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले

हंटरगंज(चतरा) : हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसाइडीह में शनिवार की रात में चोर घुस गए। कुछ युवक दुर्गा पूजा के पंडाल में मां की पूजा पंडाल को सजाने में व्यस्त थे। कुछ ग्रामीणों को विद्यालय में आहट होने की सुनाई दी। ग्रामीणों ने तुरंत पूजा पंडाल सजा रहे युवकों को सूचित किया। सभी ग्रामीण को विद्यालय आने पर पता चला कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास का ग्रिल का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए थे। हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी नाबालिक चोर को दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना हंटरगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस बल मौके पर पहुचा और नाबालिक चोर को अपने साथ ले गए। आगे की कार्रवाई की रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिक के पास से एक आरी ब्लेड, एक रड़ भी बरामद की है, आरोपी बिहार के गया जिला के बहेरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal