Home » News Update » दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड मुख्यालय से गांव तक पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड मुख्यालय से गांव तक पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

हंटरगंज(चतरा): हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए, हंटरगंज और वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। यह मार्च शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप, पुलिस इंस्पेक्टर पप्पु कुमार शर्मा, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार और वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना फोर्स शामिल थी।

पुलिस टीम ने हंटरगंज और जोरी के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर नियंत्रण स्थापित करना था। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग की किसी भी स्थिति को रोकने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है।गश्त, निगरानी और चेकिंग अभियान को तेज कर दिया गया है। आगे उन्होंने आम जनता से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए। प्रखंडवासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन दिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal