Home » News Update » चंद्रू फॉल में फंसे बाजे गांव के चार लड़के, कोनार नदी की धार में

चंद्रू फॉल में फंसे बाजे गांव के चार लड़के, कोनार नदी की धार में

बेरमो /चंद्रू फॉल, नरकी में कल शाम मछली पकड़ने के दरम्यान नदी की धार में बाजे गांव के चार लड़के फंस गए। इनमें राकेश सोरेन पिता लालू सोरेन, उपेंद्र, टेकलाल, और राजेंद्र गंजू पिता किटा गंजू शामिल हैं। ये सभी अपनी मोटरसाइकिल नदी किनारे पर लगाकर मछली पकड़ने नदी के उस पार चले गए थे। देर शाम तक जब घर नहीं लौटे, तो घर वाले इन्हें खोजते हुए चंद्रू फॉल नदी के किनारे पहुंचे। अंधेरे में इनकी मोटरसाइकिल मिली। वहां के मुखिया प्रभु गंजू पुत्र अशोक गंजू ने विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन महथा को सूचना दी, जिन्होंने अर्जरी पिकेट प्रभारी चंदन सिंह को दी। श्री सिंह ने तत्काल इसकी सूचना कोनार डैम परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह को रात 9.30 बजे दी। डीवीसी प्रबंधन के गोपाल महतो ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने उच्चतर अधिकारियों से डैम गेट को बंद करने के लिए संपर्क किया। डैम गेट रात 10.0 बजे बंद हो पाया, तब जाकर नदी का बहाव रात 1.00 बजे कम हुआ। रात 1.30 बजे चारों लड़के सुरक्षित मौत के मुंह से बाहर आ पाए। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए अर्जरी पिकेट प्रभारी चंदन सिंह और डीवीसी प्रबंधन को बहुत बहुत आभार व्यक्त किया और कहा कि दुर्गा पूजा में बाजे गांव के लड़के बड़ी अनहोनी घटना के शिकार होने से बच गए।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal