Home » News Update » बरेली जाने से पहले ही नजरबंद हुए चंद्रशेखर आजाद — पुलिस ने घर को बनाया छावनी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप!

बरेली जाने से पहले ही नजरबंद हुए चंद्रशेखर आजाद — पुलिस ने घर को बनाया छावनी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप!

नई दिल्ली: नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को बरेली जाने से पहले ही पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद कर दिया। चंद्रशेखर बुधवार देर रात छुटमलपुर कस्बे की हरिजन कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचे थे।इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वह गुरुवार सुबह बरेली जाएंगे, जहां हाल ही में हुए विवाद और झड़पों की जमीनी हकीकत जानेंगे और पीड़ितों से मिलेंगे।

पुलिस ने घर पर ही कर दिया नजरबंद

जैसे ही चंद्रशेखर की पोस्ट वायरल हुई, पुलिस हरकत में आ गई। क्षेत्राधिकारी (CO) मनीष चंद के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स उनके घर पहुंची और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस ने चंद्रशेखर को घर से बाहर नहीं निकलने दिया और किसी भी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई। इस तरह, सांसद को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया।

बरेली में क्या है मामला?

हाल ही में बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर जुमे की नमाज के दौरान प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर किया गया। इसके बाद से बरेली का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

नेताओं के बरेली जाने पर रोक

इस मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता बरेली जाकर पीड़ितों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन किसी को जाने नहीं दे रहा है। बुधवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और एमएलसी शाहनवाज खान को भी उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया था। अब चंद्रशेखर आजाद को भी बरेली नहीं जाने दिया गया।

चंद्रशेखर आजाद का बयान

चंद्रशेखर ने नजरबंद किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुझे बरेली जाने से रोक दिया। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। बरेली की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। प्रदेश सरकार को इस पूरे मामले में जवाब देना होगा।

इसे भी पढ़ें.

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, पत्नी ने की बिना शर्त रिहाई की अपील

 

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal