Home » News Update » बीजेपी ने झारखंड को लेकर लिया बड़ा फैसला, रवींद्र कुमार राय का जगह आदित्य साहू को बनाया गया कार्यकारी अध्यक्ष

बीजेपी ने झारखंड को लेकर लिया बड़ा फैसला, रवींद्र कुमार राय का जगह आदित्य साहू को बनाया गया कार्यकारी अध्यक्ष

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में नेतृत्व में बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

आदित्य साहू की यह नियुक्ति रवीन्द्र कुमार राय की जगह की गई है। माना जा रहा है कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने यह रणनीतिक बदलाव किया है। साहू संगठन में पहले से ही सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और अब उन्हें पूरी प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई है।

भाजपा की ओर से कहा गया है कि आदित्य साहू जैसे ऊर्जावान और जमीनी नेता के हाथों में नेतृत्व सौंपकर पार्टी संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड में भाजपा को नई गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

पुतिन का बयान: अमेरिकी दबाव के आगे भारत नहीं झुकेगा, मोदी देश की संप्रभुता के खिलाफ फैसला कभी नहीं करेंगे

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal