Home » News Update » तेनुघाट — नवरात्रि में लोग दुर्गा पूजा करते हुए दिखाई दिए

तेनुघाट — नवरात्रि में लोग दुर्गा पूजा करते हुए दिखाई दिए

तेनुघाट — नवरात्रि में लोग दुर्गा पूजा करते हुए दिखाई दिए, मगर वहीं सभी महिला, बच्चे जो कि पूजा का इंतजार पूरे साल करते हैं। मालूम हो कि उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि बारिश होने से लोगों को घूमने में काफी परेशानी हुई। इसीलिए पता चला है कि बारिश के कारण कई जगहों पर रावण दहन नहीं हुआ। इसी को देखते हुए कई जगहों पर बच्चों ने घर पर ही डांस, गाना और कई तरह के कार्यक्रम किए। जिसे देखकर दर्शकों ने बहुत ही आनंद लिया। इसी को देखते हुए बच्चों के द्वारा मां काली के द्वारा रक्तबीज राक्षस का वध, भक्त प्रहलाद के द्वारा भगवान विष्णु को याद करने के बाद नरसिंह अवतार लेकर हिरन कश्यप का वध करने का लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें मयंक, प्रियांशु, अक्षिता, अंकिता, मयूर, अंश, आरव, अंशिका, छोटू सहित कई अन्य ने अपने अपने अदाकारी प्रस्तुत किया। मंच संचालन सत्यम और सिन्नी ने किया। वहीं चंदा देवी, अमला देवी, संतोष सहाय, साधना सहाय, संजय कुमार, अंजली देवी के द्वारा बच्चों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal