Home » News Update » पलिहारी गुरुडीह की महिला मुखिया सपना कुमारी लापता, पुलिस जांच में जुटी

पलिहारी गुरुडीह की महिला मुखिया सपना कुमारी लापता, पुलिस जांच में जुटी

बेरमो / गोमिया प्रखंड की पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। उनके पति आशीष कुमार ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि सपना कुमारी 2 अक्टूबर की दोपहर घर से निकली थीं, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मुखिया के ठिकाने का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सपना कुमारी 2022 में पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी थीं और जीत हासिल कर क्षेत्र की सबसे कम उम्र की मुखिया बनी थीं। उनकी पहचान एक सक्रिय और कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में थी, लेकिन बाद में उनका ग्राफ गिरने लगा l विजयादशमी और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के बीच अचानक उनके लापता हो जाने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव में लोग हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं कि आखिर यह सब कैसे हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मुखिया को ढूंढने की कोशिश कर रही हैl

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal