Home » News Update » आकांक्षी जिले की प्रगति पर बैठक, उपयुक्त ने टीमवर्क पर जोर दिया

आकांक्षी जिले की प्रगति पर बैठक, उपयुक्त ने टीमवर्क पर जोर दिया 

चतरा: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को आकांक्षी जिला और प्रखंड के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री ने की, जिसमें जिले के प्रमुख विभागों के पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। नीति आयोग द्वारा निर्धारित शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बुनियादी अवसंरचना, कृषि, वित्तीय समावेशन तथा कौशल विकास जैसे सूचकांकों पर बिंदुवार चर्चा की गई।

 

बैठक की शुरुआत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को गति प्रदान की जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विभागीय स्तर पर आने वाली बाधाओं को त्वरित समाधान के लिए आपसी समन्वय अनिवार्य है। सभी विभाग अपनी उपलब्धियों का अद्यतन डेटा समय-समय पर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले की स्थिति उत्कृष्ट बनी रहे।

 

विशेष रूप से आकांक्षी प्रखंड मयूरहंड के सूचकांकों की समीक्षा पर फोकस किया गया। उपायुक्त कीर्तिश्री ने कही “मयूरहंड प्रखंड के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने होंगे। स्थानीय स्तर पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों और बाधाओं पर विस्तृत चर्चा आवश्यक है, ताकि इन्हें दूर किया जा सके।

 

उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि संबंधित योजनाओं के लाभुकों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराया जाए और प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने का आदेश दिया।कीर्तिश्री ने कही “राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही जिले का समग्र विकास संभव है।”

 

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला अग्रणी प्रबंधक, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के डीपीएम गौरव जायसवाल, पीरामल फाउंडेशन से शअक्षय सिंह, रूम टू रीड संस्थान से उत्सव आनंद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal