Home » News Update » कुंदन सिंह कान्हाचट्टी प्रखण्ड के वन पर्यावरण विभाग के सांसद प्रतिनिधि बनें।

कुंदन सिंह कान्हाचट्टी प्रखण्ड के वन पर्यावरण विभाग के सांसद प्रतिनिधि बनें।

कान्हाचट्टी ( दीपक सिंह) – चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने कैंडीनगर के निवासी कुंदन सिंह को कान्हाचट्टी प्रखंड के वन एवं पर्यावरण विभाग का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया। इस अवसर पर सांसद ने उन्हें न सिर्फ बधाई दी, बल्कि आगामी जिम्मेदारियों में सफलता की कामना भी की। कुंदन सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए सांसद ने कहा कि सांसद प्रतिनिधि के रूप में वे प्रखंड और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सही दिशा में उठाने का काम करेंगे और सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुँचाने में मदद करेंगे। सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति से उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। इस अवसर बधाई देने वाले समाजसेवी अरुण सिंह , पंकज सिंह , अविनाश सिंह, विनय सिंह, त्रिलोक दांगी सहित अन्य लोग बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal