Home » News Update » बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.940 किलो गांजा व ब्राउन शुगर बरामद

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.940 किलो गांजा व ब्राउन शुगर बरामद

बोकारो: बोकारो पुलिस ने शनिवार को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिजुआ तालाब के पास छापामारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11.940 किलो गांजा, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक ह्युंडई वेन्यू कार, मोटरसाइकिल, नकद राशि और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सिजुआ तालाब के पास दो युवक गांजा और ब्राउन शुगर के पुड़िया बनाकर बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में 1.540 किलो गांजा, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर और ₹850 नगद बरामद हुए।

 

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजा अनिरुद्ध साव उर्फ हित से खरीदते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बारी कॉपरेटिव स्थित अनिरुद्ध साव के घर पर छापामारी की, जहां से 10.400 किलो गांजा, एक कार और ₹7,939 नगद बरामद हुआ।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. अनिरुद्ध साव उर्फ हित (47), निवासी बारी कॉपरेटिव कॉलोनी, बोकारो

 

 

2. मो० फैज अकरम उर्फ बॉबी (25), निवासी गौस नगर, मखदुमपुर

 

 

3. मो० मतलुब आलम (23), निवासी गौस नगर, मखदुमपुर

 

 

 

बरामद सामान

 

गांजा – 11.940 किलो

 

ब्राउन शुगर – 10 पुड़िया

 

इलेक्ट्रिक तराजू – 2 अदद

 

ह्युंडई वेन्यू कार (JH09BA-0801)

 

बिना नंबर की मोटरसाइकिल – 1

 

मोबाइल – 3 पीस

 

नगद ₹8,789 सहित अन्य सामग्री

 

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से गांजा और ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी कर रहा था। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal