Home » News Update » भाटिया एथलेटिक्स अकादमी ने पुष्पा मुर्मू को दिया वादे के अनुसार समर्थन

भाटिया एथलेटिक्स अकादमी ने पुष्पा मुर्मू को दिया वादे के अनुसार समर्थन

बेरमो /भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के मुख्य संरक्षक श्री प्रशांत अरोरा ने अपने वादे को पूरा करते हुए गिरिडीह जिला के गांडेय विधानसभा की प्रतिभाशाली बच्ची पुष्पा मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। अकादमी की प्रशिक्षक अनुभा खाखा और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आशा किरण बारला पुष्पा मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें अकादमी में शामिल होने का आमंत्रित किया।

श्री प्रशांत अरोरा ने कहा कि उनकी अकादमी का उद्देश्य झारखंड के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में मदद करना है। अकादमी में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं और उन्हें अपने प्रशिक्षकों पर पूरा विश्वास है कि वे आगे भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी झारखंड को देंगे। अकादमी बच्चों की डाइट और अन्य आवश्यक चीजों का ध्यान रखती है जो उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। इस पहल से पुष्पा मुर्मू जैसे प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। गौरतलब है कि भाटिया एथलेटिक्स अकादमी ने पहले भी कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में मदद की है, जिनमें विवेक पाल और रेशमा कुमारी शामिल हैं

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal