Home » News Update » डी.ए.वी. कथारा में सीबीएसई निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

डी.ए.वी. कथारा में सीबीएसई निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

बेरमो /केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देशानुसार डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और सतर्कता की भावना को विकसित करना है l विद्यालय के कक्षा 9 वींसे 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचारों को प्रभावशाली शब्दों में व्यक्त किया। सभी प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालय के प्राचार्य सह डी ए वी झारखंड जोन जी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ जी एन खान ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और विचारों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल लेवल पर चुने गए तीन बेस्ट प्रविष्टियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान स्कूल में सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल इसे सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड करेगी, जहां से प्रत्येक सीबीएसई क्षेत्र की तीन बेस्ट निबंध को चुना जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करेगा।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal