Home » News Update » 60 दिवसीय “टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0” का चतरा में शुभारंभ

60 दिवसीय “टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0” का चतरा में शुभारंभ

चतरा:राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चतरा जिले में 60 दिवसीय “टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0” का शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे, अपने कार्यालय परिसर को तंबाकूमुक्त रखेंगे और अपने परिचितों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू के घातक प्रभावों से समाज को बचाने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और हर घर को तंबाकूमुक्त बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान पर जोर दिया।

 

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकूमुक्त घोषित किया जाए और COTPA की धारा 6(b) के तहत 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन हो। इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

 

अभियान के तहत 9 अक्टूबर से 7 दिसंबर तक जिले के लगभग 400 स्कूलों और कॉलेजों को तंबाकूमुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस विभाग के सहयोग से विशेष छापेमारी अभियान चलाकर COTPA के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जन जागरूकता के लिए टॉक शो, हस्ताक्षर अभियान, प्रभात फेरी, वॉल पेंटिंग जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें अधिकारी, डॉक्टर, खिलाड़ी, सेलिब्रिटीज और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। कम से कम 30 गांवों को तंबाकूमुक्त बनाने और सोशल मीडिया के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने की योजना है।

 

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, सिमरिया प्रभारी डॉ. बी.एन. प्रसाद, जिला परामर्शी रश्मि, संगीता, लूसी बाला इक्का, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग और उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal