गिद्धौर (चतरा) बारियातु पंचायत भवन में मनरेगा लोकपाल गुरुवार को मनरेगा कर्मियों के साथ किया बैठक।
बैठक में उपस्थित कर्मियों से लोकपाल ने पंचायत में चल रहे विकास की योजनाओं की समीक्षा किया.इसके बाद लोकपाल संध्या प्रधान ने गांगपुर तथा इचाक गांव में नया आम बागवानी में पौधा रोपण के लिए खोदे गए गढ़ा तथा घेरान का निरीक्षण किया.साथ ही इचाक में मनरेगा पार्क का अवलोकन किया।
नया आम बागवानी में जल्द पौधा रोपण करने का निर्देश दिया।
मौके पर पंचायत सचिव खुशबू लता,कनीय अभियंता प्रिय रंजन राहुल,रोजगार सेवक निर्मल कुमार दांगी,सतेंद्र कुमार वर्मा,पार्वती कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
