Home » News Update » बाइक पर माफिया लिखकर घूमता था युवक

बाइक पर माफिया लिखकर घूमता था युवक

एके 47 का तस्वीर लगाकर दौड़ा रहा था बाइक, पुलिस ने हिदायत देखकर छोड़ा

 

हंटरगंज(चतरा): चतरा जिले के बिहार के सीमावर्ती हंटरगंज थाना गेट के समीप एंटी क्राइम को लेकर चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हंटरगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।वहीं इस कार्रवाई के दौरान एक मामला सामने आया है, जिसमें बाइक चालक अपने बाइक पर माफिया लिखा था। इतना तक तो ठीक था लेकिन हद तो तब हो गई जब चालक अपनी बाइक पर एके 47 की तस्वीर लगाकर बाइक को दौड़ा रहा था। वाहन जांच में लगे सब इंस्पेक्टर दिलीप यादव ने उसे पकड़ लिया। और किया था कागजात मांगनी शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान चालक ने पुलिस के समक्ष ना तो कागजात दिखाई ना ही हेलमेट पहना था। पुलिस ने तुरंत उस बाइक को जब्त करते हुए थाना में ले गई।थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि लापरवाह वाहन चालकों पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं। एके 47 का तस्वीर और माफिया बाइक पर लिखे जाने की मामला संज्ञान में आया है निश्चित ही कार्रवाई किया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि अपने वाहनों के कागजात पूरे रखें और दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के बाइक ना चलाएं। अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए मत दें। नशे में ड्राइविंग मत करें। पुलिस लोगों की शत्रु नहीं बल्कि मित्र है, यदि लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो ना ही उनका चालान कटेगा और ना ही उन्हें कोई परेशानी होगी।इसके अलावा उन्होंने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी है कि वाहनों पर इस तरह की चीजें लिखवाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत गाड़ियों पर आप आपत्तिजनक शब्द नहीं लिखवा सकते हैं। इसके अलावा आप जाति, धर्म या कोई स्टिकर भी नहीं लगा सकते हैं। ऐसा करने पर आपका चालान कट सकता है। अगर आप अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट पर जाति या धर्म से जुड़ी कोई चीज लिखते हैं तो यह गैर कानूनी है ऐसा करने पर आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal