Home » News Update » मासूम आर्यन की झोलाछाप डॉक्टर की गलत इलाज से मौत, परिजनों ने बताया अफ़वाह

मासूम आर्यन की झोलाछाप डॉक्टर की गलत इलाज से मौत, परिजनों ने बताया अफ़वाह

सोशल मीडिया में भ्रामक खबर फैलाने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया विरोध

हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र के डुमरी कला पंचायत अंतर्गत बेला गांव में 2 वर्षीय मासूम आर्यन की मौत की खबर आग की तरह फैल गई है। जब पत्रकारों की टीम मृतक मासूम की घर पहुंची। तो पता चला कि किसी परिजन ने उक्त झोलाछाप डॉक्टर कृष्ण यादव पर मासूम की मौत का आरोप नहीं लगाया था।सोशल मीडिया में भ्रामक और तथ्यहीन खबर फैलाने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध किया है । ग्रामीणों ने कहा कि भ्रामक और तथ्यहीन समाचार प्रस्तुत कर ग्रामीण चिकित्सक कृष्ण यादव की छवि को धूमिल करने का दुष्प्रयास किया जा रहा है। झोलाछाप डॉक्टर कृष्ण यादव की गलत ईलाज से मासूम कि मौत जैसे शब्दों का प्रयोग कर षड्यंत्रपूर्वक बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जबकि हकीकत परिजनों से पूछा ही नहीं गया। इस दौरान मृतक मासूम की चाचा रंजीत यादव एवं दादा महेशी यादव बताते हैं कि 2 माह पूर्व ग्रामीण चिकित्सक से इलाज मासूम का करवाया गया था लेकिन उस समय बच्चे को कोई दिक्कत नहीं थी। अचानक शुक्रवार दोपहर मासूम की अचानक निमोनिया हुआ था, परिजनों ने आनन फानन में हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।परिजनों ने बताया कि मासूम की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज करवाने का ही मौका नहीं दिया, हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।परिजनों ने बताया कि हमलोगों से बिना कुछ पूछताक्ष के ही झूठी खबर चलाई गई इसमें कोई तथ्य नहीं है। इस मामले में चिकित्सा प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal