Home » News Update » केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में रूट्स टू रूट्स कार्यक्रम का आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में रूट्स टू रूट्स कार्यक्रम का आयोजन

बेरमो /केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में रूट्स टू रूट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ बी आर डे ने दीप प्रज्वलित करके किया। संगीत शिक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके पश्चात् रूट्स टू रूट्स कार्यक्रम के तहत तड़ित सरकार ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को शास्त्रीय नृत्य के बारे में विस्तार से बताया।

 

इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने विद्यार्थियों को बताए हुए ज्ञान पर अमल करने का निर्देश दिया। भारत की सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण और संवर्धन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संगीत शिक्षक प्रभात कुमार वरिष्ठ और धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal