Home » News Update » पांच दिवसीय दीवाली धमाका क्रिकेट कप का उद्घाटन

पांच दिवसीय दीवाली धमाका क्रिकेट कप का उद्घाटन

बेरमो /बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में मंगलवार को पांच दिवसीय दीवाली धमाका क्रिकेट कप प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीवीसी के डीजीएम काली चरण शर्मा, विशिष्ट अतिथि सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी, एसबीआई के चीफ मैनेजर अमित कुमार एवं डीवीसी एचआर की प्रबंधक संज्ञा दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच की शुरुआत डीजीएम काली चरण शर्मा की बल्लेबाजी और सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी तथा एसबीआई के चीफ मैनेजर अमित कुमार की बॉलिंग के साथ हुई। मैच आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश चौधरी, सचिव कार्तिक, कोषाध्यक्ष संतोष, कुमार, अशोक सिंह, महेश कुमार, मुकेश कुमार घांसी, राजेश दूबे, लोकनाथ महतो, इसरालय अंसारी, शिबू प्रजापति, राहुल, भारत, मो रजा, सम्साद, तौसिफ, रिंकू एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच दस-दस ओवरों के खेले गये। जिसमें उद्घाटन मैच करण 11 धनबाद और लड़का 11 जारंगडीह के बीच खेला गया। जिसमें कारण 11 धनबाद ने 20 रनों से मैच में जीत हासिल की, दूसरा मैच ढोलू 11 नवाग्राम और रघुवंश 11 बोकारो के बीच खेला गया। जिसमें नवाग्राम ने 22 रन से मैच में जीता हासिल किया और वहीं तीसरी मैच करण 11 धनबाद और ढोलू 11 नवाग्राम के बीच खेला गया। जिसमें करण 11 ने 8 विकेट से जीतकर मैच अपने नाम किया। साथ ही दो मैच जीतकर करण 11 सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal