Home » News Update » राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

कारहरबारी में 62वें उर्स का समापन

उस्ताद चांद कादरी की कव्वाली में झूम उठे श्रद्धालु

राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

गिरिडीह —- गिरिडीह के खरीयोडीह पंचायत के करहरबारी में चल रहे 62वें उर्स का समापन मंगलवार 14 अक्टूबर की रात शानदार कव्वाली कार्यक्रम के साथ हुआ।

इस मौके पर मशहूर कव्वाल उस्ताद चांद कादरी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से ऐसा समा बांध दिया कि लोग पूरी रात झूमते रहे। वंही कव्वाली के दौरान मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और माहौल रूहानी रंग में सराबोर हो गया।

  इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बिजली विभाग के शकील अख्तर, स्थानीय मुखिया गण, मुफस्सिल थाना प्रभारी और पचंबा थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा गया। जिससे पूरा आयोजन शांति और भाईचारे के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal