Home » News Update » Yonex Sunrise Mini Sub-Junior State Badminton Tournament 2025 में गिरिडीह के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन. गिरिडीह उपायुक्त और एसपी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

Yonex Sunrise Mini Sub-Junior State Badminton Tournament 2025 में गिरिडीह के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन. गिरिडीह उपायुक्त और एसपी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

गिरिडीह —- दिनांक 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक लोहरदगा में आयोजित “Yonex Sunrise Mini Sub-Junior State Badminton Tournament 2025” में गिरिडीह जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक उपलब्धियाँ अर्जित कीं। गिरिडीह के डी. राजवीर ने अंडर-13 बॉयज़ सिंगल्स वर्ग में राज्य चैंपियनशिप का खिताब जीता। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु हुआ है, जो आगामी दिनों में गया (बिहार) में आयोजित होगी। इसी प्रतियोगिता में डे-बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केन्द्र, गिरिडीह में प्रशिक्षणरत खिलाड़ी वैभव कृष्ण ने अंडर-13 बॉयज़ डबल्स वर्ग में रनर-अप स्थान प्राप्त किया, जबकि काश्वी कृष्णा ने अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर जिला उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि “गिरिडीह के नन्हें खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद अपने मेहनत, अनुशासन और लगन से राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।” उन्होंने आगे कहा कि “जिला प्रशासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि गिरिडीह के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।”

जिला खेल पदाधिकारी, गिरिडीह ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गिरिडीह के युवा लगातार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही उपायुक्त महोदय ने मुख्य प्रशिक्षक श्री मुकेश कुमार के योगदान की भी सराहना की और कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयासों से जिले के खिलाड़ियों ने यह सफलता प्राप्त की है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal