Home » News Update » मंत्री ने दो पीसीसी सड़कों का किया शिलान्यास, कहा — ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।

मंत्री ने दो पीसीसी सड़कों का किया शिलान्यास, कहा — ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।

गोमिया: पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आज गोमिया प्रखंड अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

पहला शिलान्यास डीएमएफटी मद् से झिरकी पंचायत के मुर्तुजा अंसारी के घर से शमशान घाट तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया गया, वहीं दूसरा साड़म पूर्वी पंचायत के नैना टांड़ में सुनील यादव के घर से तेनुघाट मेन रोड तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य के रूप में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम स्थल पर माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आम जनता को बेहतर सड़क, पानी और स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है।”

 

मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से विकास योजनाओं में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हर पंचायत तक विकास की किरण पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है।

इस मौके पर शकील राज, हेमू यादव, नरेश मंडल, इकबाल अहमद, मुखिया अनारकली, असनुल इस्लाम, इम्तियाज अंसारी, अशोक यादव, गोपाल यादव, गोविंद यादव, रामकिशन राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal