बेरमो /वारंगल में आयोजित 5वीं ओपन नेशनल अंडर 23वीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के दो खिलाड़ियों ने झारखंड का नाम रोशन किया है। रोशन कुमार ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता, जबकि सदानंद कुमार ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम कियाl…
रोशन कुमार ने इंडियन आर्मी में ज्वाइन किया है, जबकि सदानंद कुमार ने रेलवे में ज्वाइन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच और अकादमी के मुख्य संरक्षक श्री प्रशांत अरोरा को दिया है। श्री प्रशांत अरोरा ने दोनों खिलाड़ियों को ढेर सारी बधाई दी और कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे खिलाड़ियों को आगे लाना है जो किसी अभाव से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि अकादमी का उद्देश्य झारखंड का नाम रोशन करना है और दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि से अकादमी का नाम रोशन किया है।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
