Chhath puja: उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ छठ महापर्व के अवसर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा की गयी।
समीक्षोपरान्त निम्नलिखित निर्देश दिये गये:-
1. छठ पर्व के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त किये जाने वाले बलों को उनके कर्तव्य के संदर्भ में ब्रिफ अवश्य करें।
2. छठ घाट की ओर जाने वाले मार्गों में पड़ने वाले मंदिर, मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थलों के पास पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सभी सुरक्षा उपकरणों यथा-लाठी, हेलमेट, शिल्ड इत्यादि के साथ करना सुनिश्चित करें।
3. छठ घाट की ओर जाने वाले मार्ग का Sanitization पूर्व से कराना सुनिश्चित करेंगे।
4. छठ व्रतियों के छठ घाटांे पर जाने-आने वाले मार्गों एवं छठ घाटों पर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
5. छठ पर्व के दौरान घाटों/घनी आबादी वाले शहरों/संबंधित यातायात मार्गों में भारी/बड़ी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रखते हुए उसका वैकल्पिक मार्ग का चयन पूर्व से करना सुनिश्चित करें।
6. छठ घाट-जलाशयों यथा-नदी, तालाब, डैम में व्रतियों और श्रद्धालुओं के पानी में उतरने से पहले किनारे पर सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग कराने के साथ-साथ गोताखोरों, एन॰डी॰आर॰एफ॰ टीम की प्रतिनियुक्ति अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें।
7. छठ घाटों की ओर जाने वाले मार्गो एवं छठ घाटों पर इधर-उधर पड़े ईंट, पत्थर इत्यादि को हटवाना सुनिश्चित करें।
8. छठ घाटों पर आवश्यक संवाद आमजनों प्रेषण करने हेतु जनसंबोधन प्रणाली (Public Address System) की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। साथ ही आमजनां को पुलिस की ओर से छठ पर्व की शुभकामना देते हुए Dial-112 का प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।
10. सोशल मीडिया सेल को। बजपअम करते हुए धार्मिक भावनां को ठेस पहुँचाने, नफरत फैलाने, भ्रामक टिप्पणी करने वाले सभी वैसे सोशल मीडिया ग्रुपों पर विशेष निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे।
11. वैसे गणमान्य/जन प्रतिनिधि व्यक्ति जो आपतकालीन स्थिति में पुलिस/प्रशासन को सहयोग करते है, से समन्वय स्थापित कर उनका नाम, मोबाईल इत्यादि प्राप्त कर संधारित करना सुनिश्चित करेगें ताकि विशेष परिस्थिति में उनका सहयोग लिया जा सके।
12. सभी छठ घाटों हेतु पर्याप्त बलों के साथ-साथ QRT टीम, आश्रु गैस दस्ता, अग्निशामन दस्ता (फायर ब्रिगेड), चिकित्सीय टीम, एम्बुलेंश की भी प्रतिनियुक्ति करें।
13. शराब की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री, तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाना सुनिश्चित करें।
14. अपराधिक तत्वों/मनचले युवकों पर निगरानी रखने हेतु छठ घाटों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सादे लिवास में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करें।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
