Home » News Update » गिरिडीह में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान संपन्न, 35 हजार हस्ताक्षर पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपे गए।

गिरिडीह में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान संपन्न, 35 हजार हस्ताक्षर पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपे गए।

गिरिडीह जिले में चलाए गए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान का समापन रविवार को किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने हस्ताक्षर युक्त पत्र झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को समर्पित किया।

इस दौरान सतीश केडिया ने बताया कि यह अभियान जिलास्तर पर बेहद सफल रहा। सभी प्रखंड अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से अब तक लगभग 35,000 हस्ताक्षर पत्र समर्पित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के कारण कई ग्रामीण इलाकों से प्राप्त हस्ताक्षर पत्र अभी शेष हैं, जिन्हें जल्द ही प्रदेश कार्यालय को सौंप दिया जाएगा।

सतीश केडिया ने इस अभियान की सफलता को जनता के बढ़ते आक्रोश की अभिव्यक्ति बताया और कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि जनता वोट चोरी के खिलाफ एकजुट हो चुकी है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal