गिरिडीह — रविवार को गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने पुलिस पदाधिकारीयों के साथ शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट में किया दौरा और जायजा लिया।इस दौरे के क्रम में एसपी डॉक्टर विमल कुमार अरघाघाट जो की गिरिडीह शहर का मुख्य छठ घाट माना जाता है, वहां पर पहुंचे तथा वहां पर कमेटी के पदाधिकारीयों के साथ मिलकर उनके साथ घाट के विभिन्न क्षेत्र में जाकर तमाम व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने मकतपुर छठ पूजा समिति के पदाधिकारीगण को छठ पूजा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया। वहीं पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि छठ पूजा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस हमेशा हर जगह मुस्तैद और तत्पर रहेगी ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन भी मौजूद थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
