Home » News Update » गिरिडीह में 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ किया गया बैठक का आयोजन किया गया।

गिरिडीह में 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ किया गया बैठक का आयोजन किया गया।

गिरिडीह — व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ किया गया बैठक का आयोजन किया गया।

माननीय नालसा नई दिल्ली एवं माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 दिसंबर , 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर गिरिडीह में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, सफदर अली नैयर ने कहा कि माननीय झालसा, रांची द्वारा आमजनों एवं पक्षकारों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर, 2025 को कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह मार्तंड प्रताप मिश्रा के मार्गदर्शन में इस आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 31 अक्टूबर, 2025 को न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

विदित हो कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, सिविल मामले, वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामले, वन विभाग, बिजली विभाग, माप तौल विभाग, श्रम विभाग, उत्पाद विभाग, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, सर्टिफिकेट केस, टेलीफोन एवं नगर निगम से संबंधित मामले, ट्रेफिक चालान सहित जनोपयोगी सेवाएं से संबंधित मामलों का निष्पादन पक्षकारों के आपसी सहमति के आधार पर किया जाना है। इसके लिए सभी संबंधित न्यायालयों तथा विभागों से सुलहनीय मामलों को चिन्हित करने तथा संबंधित पक्षकारों को नोटिस प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।

इस बाबत सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सफदर अली नैयर ने मीडिया बंधुओं से अपील किया कि आगामी लोक अदालत के बारे में आम जनों में प्रचार प्रसार कर इसे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal