Home » News Update » बोकारो पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब निर्माण गिरोह का भंडाफोड़ किया, 11 आरोपी गिरफ्तार – भारी मात्रा में शराब, वाहन व उपकरण बरामद

बोकारो पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब निर्माण गिरोह का भंडाफोड़ किया, 11 आरोपी गिरफ्तार – भारी मात्रा में शराब, वाहन व उपकरण बरामद

बोकारो: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर चिरा चास थाना क्षेत्र के नन्दुआ स्थान में झारखंड ATS, मद्य निषेध इकाई बिहार तथा चिरा चास थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध शराब निर्माण गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से शराब निर्माण व पैकिंग का कार्य कर रहे थे।

 

गोपनीय सूचना पर हुई कार्रवाई:

दिनांक 01 नवम्बर 2025 को दोपहर करीब 2:10 बजे वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि चिरा चास थाना क्षेत्र के नन्दुआ स्थान स्थित गोपाल सिंह पिता स्व. रामबदन सिंह के करकट निर्मित मकान में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड ATS, बिहार मद्य निषेध इकाई व चिरा चास थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी की।

छापामारी में बरामदगी:

मौके से पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, स्प्रीट, शराब निर्माण सामग्री एवं वाहन बरामद किए। बरामद वस्तुओं में शामिल हैं—

 

21 कार्टून (504 बोतल) Iconic White (375ml)

 

16 कार्टून (384 बोतल) Imperial Blue (375ml)

 

30 लीटर क्षमता वाले 6 गैलन स्प्रीट व 8 गैलन अवैध शराब

 

कुल 360 लीटर स्प्रीट एवं 1563 लीटर विदेशी शराब

 

विभिन्न कम्पनियों के 9 मोबाइल फोन

 

2 शराब ढक्कन लगाने की मशीनें, 400 ढक्कन, बोतलें व स्टीकर

 

10 चारपहिया वाहन व 3 दोपहिया वाहन, जिनमें ऑडी, स्कॉर्पियो, वर्ना, टाटा सफारी, स्विफ्ट, होंडा CRV आदि शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. सौरभ कुमार सिंह (चास, बोकारो)

 

2. शिवजी गुप्ता (भोजपुर, बिहार / हरला, बोकारो)

 

3. गणेश गोराई (चास, बोकारो)

 

4. रितेश कुमार सिंह (गिधौर, जमुई)

 

5. उत्तम गोराई (पिण्ड्राजोरा, बोकारो)

 

6. संजीव कुमार (बरकट्ठा, गिरिडीह)

 

7. रोहित कुमार (चास, बोकारो)

 

8. बजरंग स्वर्णकार (चास, बोकारो)

 

9. विकास कुमार (गिधौर, जमुई)

 

10. सन्नी कुमार (बेगूसराय, बिहार)

 

11. चंदन कुमार सिंह (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश)

 

अपराधिक इतिहास:

 

संजीव कुमार के विरुद्ध पहले से POCSO Act के तहत मामला दर्ज है।

 

सौरभ कुमार सिंह के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के 2 मामले दर्ज हैं।

 

सन्नी कुमार व चंदन कुमार सिंह पर भी उत्पाद अधिनियम के मामले बिहार व गिरिडीह में दर्ज हैं।

 

मामला दर्ज:

इस संबंध में चिरा चास थाना कांड सं. 136/2025, दिनांक 02.11.2025, धारा 274/275/276/111(2) BNS एवं 47(a)/55 Excise Act 2015 के तहत दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

 

छापामारी दल:

छापामारी में प्रमुख रूप से शामिल रहे –

पु.अ.नि. चन्दन कुमार दुबे (थाना प्रभारी, चिरा चास), पु.अ.नि. राजकपूर सेठ, स.अ.नि. आनंद प्रकाश लकड़ा, स.अ.नि. रंजन मिश्रा, आ. बीर बहादुर सिंह, आ. रमेश रजवार, झारखंड ATS एवं बिहार मद्य निषेध इकाई की संयुक्त टीम।

पुलिस का बयान:

बोकारो पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। गिरोह के मुख्य सरगना गोपाल सिंह की तलाश जारी है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

ब्यूरो मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal