Home » News Update » आइजी – डीसी – एसपी ने पौधा देकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत।

आइजी – डीसी – एसपी ने पौधा देकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत।

पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पिता स्व. नेम नारायण महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे माननीय मुख्यमंत्री चंद्रपुरा।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो पहुंचे।

बोकारो: मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था की गई थी, परंतु श्राद्ध कार्यक्रम की गंभीरता को देखते हुए *माननीय मुख्यमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से विनम्रतापूर्वक इंकार कर दिया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) बोकारो प्रक्षेत्र सुनील भास्कर, उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने पौधा भेंट कर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

जानकारी हो कि, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पिता एवं झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी के ससुर स्व. नेम नारायण महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो पहुंचे थे।

 

मौके पर जिला – अनुमंडल – प्रखंड स्तरीय अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal