Home » News Update » जिला स्तरीय लाइव पेंटिंग एवं ग्रामीण – स्वदेशी खेल प्रतियोगिता संपन्न।

जिला स्तरीय लाइव पेंटिंग एवं ग्रामीण – स्वदेशी खेल प्रतियोगिता संपन्न।

लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ ललपनिया राजकीय महोत्सव 2025

बोकारो: लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ ललपनिया राजकीय महोत्सव – 2025 के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन, बोकारो के तत्वावधान में फुटबॉल मैदान, टी.टी.पी.एस. ललपनिया, गोमिया में जिला स्तरीय लाइव पेंटिंग एवं ग्रामीण–स्वदेशी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 10 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताएं चार वर्गों में आयोजित की गईं – लाइव पेंटिंग (ओपन वर्ग), गुलेल (बालक वर्ग), भार दौड़ (बालिका वर्ग) और मटका दौड़ (बालिका वर्ग)।

परिणाम इस प्रकार हैं :-

लाईव पेंटिंग प्रतियोगिता

 

1. प्रथम – रेणुका बेसरा

 

2. द्वितीय – उर्मिला मुर्मू

 

3. तृतीय – क्रांति किस्कू

 

गुलेल प्रतियोगिता (बालक वर्ग)

 

1. प्रथम – रविन्द्र मरांडी

 

2. द्वितीय – आकाश टुडू

 

3. तृतीय – रामकुमार सोरेन

 

भार दौड़ प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)

 

1. प्रथम – खुशबू मुंडा

 

2. द्वितीय – पूजा टुडू

 

3. तृतीय – किरण बेसरा

 

मटका दौड़ प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)

 

1. प्रथम – संध्या टुडू

 

2. द्वितीय – पूजा टुडू

 

3. तृतीय – आरती टुडू

 

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया महादेव महतो, अंचल अधिकारी गोमिया मो. आफताब आलम, थाना प्रभारी गोमिया, बाबुल सोरेन (अध्यक्ष – महोत्सव आयोजन समिति) तथा तीरंदाजी प्रशिक्षक मोहन कुमार और हेमंत कुमार उपस्थित थे।

अधिकारियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।साथ ही, प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal