Home » News Update » गिरिडीह के सीसीएल क्षेत्र कबरीबाद माइंस के समीप अवैध कोयला तस्करी पर गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह के सीसीएल क्षेत्र कबरीबाद माइंस के समीप अवैध कोयला तस्करी पर गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पांच मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

गिरिडीह — गिरिडीह जिले के सीसीएल क्षेत्र स्थित कबरीबाद माइंस के समीप आज मंगलवार की सुबह गिरिडीह पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इसे लेकर बताया गया कि लगातार क्षेत्र में हो रही तस्करी की शिकायतों के बाद एसडीओ श्रीकांत यशवंत बिसपुते और एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम को देखकर सभी तस्कर मौके से भाग निकले। वंही मौके परअवैध खदान के पास से पांच मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में कोयला जब्त किया गया। सभी वाहनों को जब्त कर मुफ्फसिल थाना ले जाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्करी में शामिल गिरोह के सदस्यों की पहचान की जा रही है और इस संबंध में जांच आगे बढ़ रही है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की निगरानी और छापेमारी अभियान क्षेत्र में लगातार जारी है ताकि अवैध खनन और तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal