Home » News Update » वंदे मातरम: राष्ट्र गीत का सामूहिक गान

वंदे मातरम: राष्ट्र गीत का सामूहिक गान

बेरमो /डीवीसी कोनार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वंदे मातरम गीत का सामूहिक गान किया, जो देश के एकता के सूत्र में पिरोने वाले राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया था l प्रकल्प प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि वंदे मातरम मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाला एक अमर गीत है, जो युगों-युगों तक हम सभी को देशहित के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। डॉक्टर बी एन मंडल ने इस गीत को आजादी की लड़ाई में सैनिकों की प्रेरणादायक गीत बताया। उच्च विद्यालय के शिक्षक संजय दास ने बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ में इस गीत के बारे में बताया।

मौके पर प्रबंधक गोपाल महतो, चंद्रशेखर, आर सोरेन, सीएसआर के प्रभारी सुनील कुमार, राजेश कुमार, राकेश भास्कर, अमन, विवेक आदि उपस्थित थे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal