Home » News Update » ऑलम्पिक संघ के तत्वावधान में बालक और बालिका के लिए हाॅकी मैच का आयोजन किया गया।

ऑलम्पिक संघ के तत्वावधान में बालक और बालिका के लिए हाॅकी मैच का आयोजन किया गया। 

टंडवा (चतरा) उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय लेपो, प्रखंड – सिमरिया के खेल मैदान में चतरा जिला ऑलम्पिक संघ के तत्वावधान में बालक और बालिका समुह के लिए अलग-अलग हाॅकी मैच का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरणविद् , खेलप्रेमी, समाजसेवी और उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु के शिक्षक बिनेश्वर कुमार सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में +2 उच्च विद्यालय लेपो की टीम और उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु के टीम के बीच रोमांचक मुकाबले में +2 उच्च विद्यालय लेपो की टीम ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु की टीम को 2 गोल से पराजित कर विजेता बनी और उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका समुह में भी +2 उच्च विद्यालय लेपो की टीम ही विजेता रही। जिले के आलम्पिक के सचिव श्री राकेश कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी और उनकी निखरती हुई प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही हॉकी के क्षेत्र में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लेपो विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री जितेन्द्र प्रसाद ने अपने संबोधन में जिला आलम्पिक संघ के प्रति आभार जताया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। लेपो विद्यालय और इसके आसपास के क्षेत्रों में हॉकी को जन-जन तक पहुंचाने की हार्दिक शुभकामनाएं।

खेलेगा भारत -बढ़ेगा भारत।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal