Home » News Update » गिरिडीह जिला के महिला थाना परिसर में शनिवार को नवनिर्मित स्वागत कक्ष का उद्घाटन आरक्षी अधीक्षक डाॅक्टर बिमल कुमार के कर कमलों से संपन्न हुआ।

गिरिडीह जिला के महिला थाना परिसर में शनिवार को नवनिर्मित स्वागत कक्ष का उद्घाटन आरक्षी अधीक्षक डाॅक्टर बिमल कुमार के कर कमलों से संपन्न हुआ।

गिरिडीह — गिरिडीह जिला के महिला थाना परिसर में शनिवार को नवनिर्मित स्वागत कक्ष का उद्घाटन आरक्षी अधीक्षक डाॅक्टर बिमल कुमार के कर कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के साथ आरक्षी अधीक्षक, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, डीएसपी टु कौशर अली, डीएसपी मिंटू कुमार ने सामुहिक रूप से फीता काटकर स्वगत कक्ष का उद्घाटन किया।

आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि इस कक्ष का बहुउद्देशीय प्रयोग होगा। थाना के पदाधिकारी व कर्मी यहां नियमित रूप से विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे साथ ही साथ छोटे-मोटे विवादों पर सामंजस्य स्थापित करते हुए त्वरित निष्पादन किया जायगा। कहा कि महिला थाना में इस भवन की आवश्यकता थी इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को काफी सुविधा  होगी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal