Home » News Update » पति ने सोए अवस्था में पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या……

पति ने सोए अवस्था में पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या……

बेरमो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित नया बस्ती निवासी वीरचंद यादव के पुत्र रूपेश यादव ने अपनी पत्नी झालो देवी की हत्या शनिवार की रात्रि लगभग ढाई- तीन बजे सर पर लोहे की हथौड़ी से मार कर और गले में चाकू गोदकर कर दिया। मामले के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि रूपेश यादव ने अपनी सोई हुई 28 वर्षीय पत्नी झालो देवी की हत्या रात में सोए समय अवस्था मे कर दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब झालो देवी की 7 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी ने अपनी दादी को जानकारी दी। जिसके बाद मृतक झालो देवी की सास ने गांव वालों को बताया कि उसका पुत्र ने अपनी पत्नी झालो देवी को जान से मार दिया है। सभी ग्रामीण झाले देवी के घर पहुंच कर देखा तो घटना सही थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी रूपेश यादव की जम कर पिटाई कर दिया और बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को सूचना कर दिया। और ग्रामीणों ने बताया कि रूपेश यादव अक्सर अपनी मां व पिता के साथ अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे पहले भी लगभग एक साल पहले वह अपनी पत्नी को गले, हाथ सहित अन्य पांच जगहों पर चाकू से काट कर घायल कर दिया था।

 

आरोपी रूपेश यादव बोकारो थर्मल सेंट्रल मार्केट के रूप रंग नामक दुकान में कार्य करता था। जहां पर पुराने केस में वारंट जारी होने के कारण काम छोड़ कर बाहर काम करने चला गया था।

 

मृतिका झालो देवी के 55 वर्षीय ससुर को पैरालिसिस मारा हुआ है सास लगभग 50वर्षीय है जबकि मृतिका को एक पुत्री और दो पुत्र है। पुत्री प्रतिमा कुमारी 7 वर्ष की और एक पुत्र 4 साल एवं दूसरा पुत्र डेढ़ साल का है।

 

बोकारो थर्मल थाना की पुलिस सूचना मिलने के तकरीबन बीस मिनट के अंदर पुलिस पेट्रोलिंग की टीम और थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव घटना स्थल पहुंच कर आरोपी रूपेश यादव को अपने कब्जे में लेलिया और थाना ले आई। जबकि थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव घटना स्थल पर रात के साढे तीन बजे से ही शव उठने तक मौजूद रहे हैं।

 

थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने बताया कि रूपेश यादव ने अपनी पत्नी झालो देवी को हथौड़े और चाकू के मदद से रात में लगभग ढाई से तीन बजे के बीच सोए अवस्था में जान से मार दिया है जिसे रात में ही ग्रामीणों के मदद से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। और जांच में की तरह की कोई चूक न हो जिसके लिए रांची से फोरेंसिक टीम को बुला कर फोरेंसिक जांच करवाया गया हैं

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal