Home » News Update » मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा से मिले पूर्व विधायक डॉ० लम्बोदर महतो

मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा से मिले पूर्व विधायक डॉ० लम्बोदर महतो

बेरमो /गोमिया के पूर्व विधायक डॉ० लम्बोदर महतो के नेतृत्व में हजारी पंचायत के ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक धनबाद अखिलेश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गैरमजरुवा बस्ती के खेल मैदान में बिजली सब स्टेशन बनाने की योजना का जगह परिवर्तन करने और गंझुडीह रेलवे लाइन के बगल पीसीसी सड़क निर्माण करने की मांग की।वही मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने पूर्व विधायक डॉ० लम्बोदर महतो को आश्वस्त किया कि ग्रामीण हित को पूरा ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारी को सर्वे के लिए अनुसंशा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा गोमिया बैंक मोड़ से गोमिया रेलवे स्टेशन तक पीसीसी सड़क निर्माण करने के लिए भी बात की गई। पूर्व विधायक डॉ० लम्बोदर महतो के साथ ग्रामीण प्रतिनिधि कुलदीप प्रजापति, भरत प्रजापति, त्रिभुवन लाल दास, शिबू प्रजापति, नरेश राम महतो, परमेश्वर प्रजापति, दिनेश्वर प्रजापति और संतोष प्रजापति शामिल थे l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal