Home » News Update » अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने तेनुघाट कार्यालय कक्ष में आज मंगलवार को मासिक समीक्षा बैठक की

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने तेनुघाट कार्यालय कक्ष में आज मंगलवार को मासिक समीक्षा बैठक की

तेनुघाट —- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने तेनुघाट कार्यालय कक्ष में आज मंगलवार को मासिक समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने बताया कि अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी की मौजूदगी में विगत पिछले माह की सभी केशो की रिव्यू की गई और लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही हाल ही दर्ज हुए मामलों में अनुसंधान में तेजी लाने का भी निर्देश सभी अधिकारियों को दिया गया है । साथ ही सभी अधिकारियों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की ओर शान्ति पूर्ण पर्व त्यौहार में विधि व्यवस्था बहाल रखने के लिए धन्यवाद और बधाई दी है। बैठक में गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक सह डीएसपी नवल किशोर सिंह, जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, आईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी छटन महतो, महुआटांड़, ललपनिया, चतरोचट्टी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal