Home » News Update » बगदहा पंचायत में मनरेगा के तहत उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया,

बगदहा पंचायत में मनरेगा के तहत उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया,

याकुब अंसारी,

पालोजोरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष मनरेगा दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार एवं उप विकास आयुक्त देवघर के आदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हेलेना मुर्मू के निर्देश पर रोजगार सृजन जागरूकता अभियान के तहत सभी पंचायत में पंचायत सचिव मुखिया वार्ड सदस्य रोजगार सेवक बीएफटी एवं ग्रामीणों की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई वहीं पंचायत में एक से दिन कार्य किया मजदूर की प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मजदूरों के मांग पर जॉब कार्ड वितरण किया गया विशेष मनरेगा दिवस पर उपस्थित जनप्रतिनिधि ग्रामीण जनता एवं मनरेगा मजदूर के साथ मनरेगा संबंधित क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया बता दें कि झारखंड प्रदेश के सभी पंचायत में विशेष मनरेगा दिवस मनाया जा रहा है जिसमें पंचायत की मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बढ़-चढ़कर लोगों के बीच जानकारी का आदान-प्रदान किया जा रहा है। बगदहा पंचायत उत्साह पूर्वक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया यह प्रभात फेरी ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा की गतिविधियों उपलब्धियां को रेखांकित करने का एक तरीका है प्रभात फेरी के माध्यम से मनरेगा जैसी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाती है। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण समुदाय को योजनाओं से जोड़ने और भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह फेरी मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों जैसे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण या ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास की प्रदर्शित करने का एक मंच है इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और लोगों को आत्मनिर्भर बनाना।

सुबेश मुर्मू , दिनेश कुमार दत्ता, प्रसाद सेन, दिलीप कुमार, प्रकाश यादव, दिलीप चौधरी, वीरेन्द्र हेंब्रम, संदीप सेन, हसरुद्दीन अंसारी, भोला राणा, बाबूराम हांसदा, आवली देवी, रंजीत यादव, पारुल देवी, मीना देवी, रिंकू देवी, कामदेव यादव, चूरू मरांडी

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal