Home » News Update » झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर टॉवर चौक से कालीबाड़ी चौक तक स्ट्रीट डांस का आयोजन, पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों से दिखी झारखंड की झलक

झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर टॉवर चौक से कालीबाड़ी चौक तक स्ट्रीट डांस का आयोजन, पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों से दिखी झारखंड की झलक

ढोल, नगाड़ा और पारंपरिक नृत्यों पर खूब झूमे उपायुक्त, रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण

गिरिडीह — झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर गिरिडीह के टॉवर चौक से कालीबाड़ी चौक तक स्ट्रीट डांस का आयोजन किया गया। ढोल, नगाड़ा और पारंपरिक नृत्यों पर खूब झूमे उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों और लोकगीतों के माध्यम से झारखंड की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा को प्रस्तुत किया। नगाड़ों की गूंज और झांझ की थाप पर जनजातीय नृत्यों की झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, सांस्कृतिक संस्थानों के सदस्य उपस्थित थे। लोगों ने झारखंड की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत की इस प्रस्तुति की सराहना की।

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड सरकार के 25 वर्षों की उपलब्धियों और राज्य के विकास यात्रा को आम जनों तक सांस्कृतिक माध्यम से पहुँचाना था। कलाकारों ने अपने गीतों के जरिये राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प, विकास के प्रति प्रतिबद्धता, और जनसेवा के प्रति सजगता का संदेश दिया। आगे उपायुक्त ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस उत्सव, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक है। सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal