पतरातू प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमित भूमि से हटाने के लिए आज से अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत पतरातू अंचल और पिठोरिया थाना के सीमा क्षेत्र से लेकर पूरे अंचल क्षेत्र में आज से मापी किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि पर्यटन की दिशा में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी हो इसके लिए पर्यटन मंत्री के आदेश अनुसार पतरातू डैम क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाया जाएगा। वहीं तालाटांड़ नलकारी नदी से लेकर डैम क्षेत्र, बासल थाना के लबगा, मुड़कटी आदि क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमित भूमिका मापी की जा रही है। इसके बाद अतिक्रमण करने वाले लोगों को अतिक्रमण को स्वत: हटाने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा। नहीं हटाए जाने पर पुलिस और प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि डैम क्षेत्र का सुंदरीकरण किया जाएगा। डैम के निकट सुंदर पार्क बनाया जाएगा। ताकि पर्यटकों को यहां पर हर सुविधा मिल सके। दूसरी ओर जो लोग पतरातु डैम के निकट झुग्गी झोपड़ी बना कर होटल चला रहे हैं। उनका रोजगार छिन जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने में आज पतरातू अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, पतरातू थाना के एसआई प्रदीप कुमार और अंचल की टीम शामिल थे।
पतरातू गुलाम सरवर खास रिपोर्ट
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
