तेनुघाट —- अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ को तेनुघाट अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने एक पत्र प्रेषित कर बताया कि तेनुघाट में सात अधिवक्ता राकेश कुमार, जय प्रकाश तिवारी, सुरेश प्रसाद महतो, अवधेश प्रसाद, सुजीत कुमार दे, बिपिन कुमार अड्डी और प्रमोद कुमार सिंह जो दिव्यांग हैं और उन्हें प्रतिदिन न्यायालय पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवागमन में भाड़े की गाड़ी या फिर किसी दूसरे मददगार व्यक्ति की आशा में रहते हैं। जिस कारण समय पर न्यायिक कार्य में उपस्थित होने में दिक्कत होती है। इसलिए महासचिव वकील प्रसाद महतो ने अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया कि सरकारी मद से उपरोक्त अधिवक्ता को स्कूटी आवंटित करने की विनती है। इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति जो काम कर रहे हैं और देश की सेवा करने में तत्पर रहते हैं, उनके द्वारा किए जा रहे कार्य से पूरे देश को लाभ मिलता है। उनके इस जज्बे को देखकर पूरा देश हमेशा काम करने को प्रेरित होता है। वहीं दिव्यांग अधिवक्ता जो न्यायिक कार्य में अपना योगदान देते हैं। उन्हें आम जनता को न्याय दिलाने में काफी कठिनाई होती है। आगे बताया कि दिव्यांग व्यक्ति को दिव्यांग दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
