Home » News Update » रांची: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की 71 सदस्य केंद्रीय कमेटी की घोषणा आज कर दी गई।

रांची: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की 71 सदस्य केंद्रीय कमेटी की घोषणा आज कर दी गई।

रांची: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की 71 सदस्य केंद्रीय कमेटी की घोषणा आज कर दी गई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि सातवीं स्थापना दिवस के बाद केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया जा रहा है ताकि नए, सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि 75 सदस्यीय केंद्रीय समिति में चार विभिन्न पद अभी रिक्त रखे गए हैं जबकि जिला अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संगठनों की घोषणा 7 दिसंबर को की जाएगी। साथ ही सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आगामी 20 दिसंबर को रजरप्पा में होगा।

महेश्वर साहू ने कहा कि किसी भी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है,जिन्हें केंद्रीय समिति में शामिल किया गया है वह समाज के लिए चिंता करने वाले लोग हैं कई लोग झारखंड आंदोलनकारी भी हैं। अब वैश्यों के हक अधिकार, रोजगार और सम्मान की लड़ाई को और अधिक तेज किया जाएगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal