कसमार के थाना प्रभारी भजनलाल महतो का तबादला, तेनुघाट ओपी प्रभारी के रूप में मिली नई जिम्मेदारी। कुंदन कुमार संभालेंगे कसमार थाना की कमान
थाना प्रभारी भजनलाल महतो का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें तेनुघाट ओपी प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर कुंदन कुमार कसमार के नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वे पहले से कसमार थाना के एसआई के रूप में सेवारत हैं।
भजनलाल महतो ने कसमार में अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, तत्काल पुलिसिंग, सड़क सुरक्षा अभियान और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक-जनसहभागिता कार्यक्रमों को भी बढ़ावा मिला, जिसके कारण ग्रामीणों और युवाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
