गोमिया: साडम पूर्वी पंचायत में पेयजल व स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की दिशा में आखिरकार बड़ी उपलब्धि मिली है। पंचायत की मुखिया अनारकली द्वारा पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, जिला उपायुक्त बोकारो तथा गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को लगातार पत्र लिखकर मांग उठाने के बाद साडम पूर्वी पंचायत को DMFT (जिला खनिज न्यास ट्रस्ट) फंड में शामिल कर लिया गया है।
DMFT फंड में पंचायत के शामिल होते ही विकास का रास्ता और साफ हो गया। मुखिया अनारकली के निरंतर प्रयास से साडम पूर्वी पंचायत में जल मीनार (Water Tower) निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गई, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल किल्लत अब दूर होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही DMFT मद से अन्य विकासात्मक योजनाओं का भी चयन किया गया है, जिसमें स्वच्छता, सड़क मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था तथा सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। पंचायतवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों बाद उनके क्षेत्र में वास्तविक विकास दिखने लगा है।
मुखिया अनारकली ने कहा कि “पंचायत के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाना मेरी प्राथमिकता है। DMFT फंड में शामिल होने के बाद पंचायत के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।”
साडम पूर्वी पंचायत के लिए यह फैसला एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जिससे इलाके की बुनियादी सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होने की संभावना है।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
