Home » News Update » राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदा में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदा में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, लोगों ने स्वेच्छा पूर्वक किया रक्तदान

टंडवा (चतरा) प्रखंड क्षेत्र के कबरा पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदा में आयोजित रक्तदान शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दाताओं की लंबी कतार लगी रही और सभी ने चिकित्सकों की देखरेख में किया गया। जिला भर में सुरक्षित एवं स्वेच्छा से रक्तदान के अंतर्गत आयोजित सभी रक्तदान शिविरों में ये शिविर सबसे अधिक सफल रहा। शाम तक दाताओं की लगातार आती भीड़ ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया श्री नीलेश ज्ञानसेन एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कृष्णा साहू के द्वारा स्वयं रक्तदान कर किया गया। इन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान वरदान साबित है l शिविर में आए हुए लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में रक्तदान देने वाले भारत भास्कर, संजय कुमार, सुधीर कुमार, कामेश्वर राम, विक्रम वर्मा, मो अब्दुल्लाह, , मिथिलेश कुमार, सुबोध कुमार यादव, युगल किशोर, विवेक कुमार, मुंतशिर अंसारी, राहुल कुमार, शुभम कुमार सिंह, कामेश्वर राम, कमल कुमार, सागर कुमार, रंजन, रोहित कुमार, केदार कुमार महतो, दिगंबर सिंह, मनीष कुमार, रवि कुमार सिंह, अजय कुमार, उदय कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार, इश्तियाक अंसारी, शिव शंकर भारती, अनुपम विश्वकर्मा, राजा उल अंसारी, गुरप्रीत सिंह, शिवनाथ कुमार, शंकर राणा, मनोज कुमार,विकास कुमार,अनवर अंसारी ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal