गिरिडीह —- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गिरिडीह नगर इकाई ने महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जेसी बोस चौक में स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इस मौके पर अभाविप के नगर मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि जगदीश चंद्र बोस एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और माइक्रोवेव ऑप्टिक्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने पौधों की जैविकी पर भी महत्वपूर्ण शोध किया और उन्हें भारतीय विज्ञान के पिता के रूप में जाना जाता है।
वंही इस दौरान पूर्व कार्यकर्ता रणजीत राय ने कहा कि जगदीश चंद्र बोस की जयंती हमें उनके जीवन और कार्य से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि बोस जी की वैज्ञानिक दृष्टि और अनुसंधान ने भारत को वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है। मौके पर पूर्व छात्र संघ सचिव आकाश श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री सदानंद राय, राहुल बरनवाल, आशीष, विवेक, सचिन शर्मा, योगेंद्र मंडल, प्रियांशु, आशुतोष आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
