दलालो व एनसीसी कंपनी का साजिश पांच गांव के रैयतों करते रहेंगे पर्दाफाश, जीएम व दलालो हटाओ आम्रपाली बचाओ, रोजगार पाओ: त्रिवेणी यादव
टंडवा :आम्रपाली कोल परियोजना में चौथे फेज का टेंडर कार्य लेने वाली नागार्जुन (NCC) कंपनी व आम्रपाली प्रबंधन के दोगली नीति के विरुद्ध होन्हे गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने रविवार को शिव मंदिर प्रांगण में हुलास यादव के अध्यक्षता में बैठक करके कड़ा चेतावनी देते हुए सीसीएल दरभंगा हाउस से बड़ा मांग कर दिया है। बैठक में उपस्थित सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रबंधन और एनसीसी कंपनी और इसके दलालों के साजिश का पर्दाफाश करते हुए आम्रपाली प्रबंधन अमरेश सिंह के स्थानांतरण करने का मांग दिया है। स्थानांतरण को लेकर सीएमडी डीसी एसपी सहित आवश्यक जगह लिखित सूचना देने का निर्णय लिया है। एनसीसी कंपनी पांचों गांव के रैयतों के साथ बैठक करके रोजगार पुनर्वास का सहमति करती है तभी कंपनी को रैयतों सहमति देने का निर्णय लिया है। बैठक में रैयतों ग्रामीणों ने कई प्रस्ताव पारित किया है। जिसमें फर्जीवाड़ा जालसाजी धांधली कर आय अधिक संपत्ति अर्जित मामले शामिल है। आम्रपाली में लंबे कार्यकाल में धांधली कर आय से अधिक संपत्ति मामले में राजभवन को दिए लिखित शिकायत पर भी ग्रामीणों ने चर्चा किया है। मौके पर संजय राम लालजी गंझू त्रिवेणी यादव हुलास यादव बलराम यादव नवलेश भुइया तिलेश्वर गंजू विनोद महतो सुभाष राम कुलदीप यादव विजय भुइया परमेश्वर यादव सुनील कुमार सहित सेकड़ो रैयतों ग्रामीणों उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
