Home » News Update » तेनुघाट — बीते रात तेनुघाट डैम के पिकनिक स्थल के पास एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लतपथ अवस्था में शव मिला।

तेनुघाट — बीते रात तेनुघाट डैम के पिकनिक स्थल के पास एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लतपथ अवस्था में शव मिला।

तेनुघाट — बीते रात तेनुघाट डैम के पिकनिक स्थल के पास एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लतपथ अवस्था में शव मिला। प्रथम दृष्टि में ऐसा प्रतीत होता है किसी अन्य जगह पर मार कर शव को फेंक कर फरार हो गया है उक्त बातें कि जानकारी ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने दिया। आगे उन्होंने बताया किसी व्यक्ति ने फोन से सूचना दी सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी भजन लाल महतो  अपने दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर आसपास के ग्रामीण एवं मुखिया अलगड्डा अरविंद कुमार मुर्मू ,घरवाटांड रामचंद्र यादव एवं तेनुघाट पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव को सूचना देकर शिनाख्त के लिए बुलाया गया। परन्तु समाचार लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो सका था। घटना की सूचन वरीय अधिकारी को दिया गया शव स्थल के पास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह एवं गोमिया पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार पहुंच कर जायजा लिया। उक्त स्थल पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी के एस आई मनोज तिर्की सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस के द्वारा कई बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है। शव को कब्जा में लेकर ओपी प्रभारी श्री महतो ने पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया है। शव स्थल के पास ट्रेक्टर के चक्का का निशान मिला है। लोगों के अनुसार कयास लगाया जा रहा है कि ट्रेक्टर से ही दुर्घटना होने के बाद विवाद से बचने के लिए शव को सुनसान जगह पर फेंक कर भाग गया होगा।  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि अनुसंधान के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मर्चरी बोकारो में 72 घंटा तक शव पहचान के लिए रखा जाएगा। यदि पहचान हो गया तो ठीक है नहीं तो प्रशाशन कानूनी  नियम अनुसार शव को निष्पादन किया जाएगा। मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal